देवास
मालवीय अखिल भारतीय बलाई महासंघ के युवा प्रदेश सचिव नियुक्त


देवास। अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल बछेर के आदेशानुसार एवं प्रदेश प्रभारी सत्यनारायण मालवीय की अनुशंसा व प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंदल की सहमति से समाज के युवा समाजहित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दीपक रमेशचंद्र मालवीय (विचित्र) को बलाई महासंघ मध्यप्रदेश का युवा प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। मालवीय ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि अपने पद की गरिमा के अनुकूल व संविधान के प्रति पूर्ण निष्ठा रखते हुए संपूर्ण बलाई समाज को जोड़कर समाज की प्रगति और उत्थान के लिए सदैव कार्य करूंगा। मुझे जो दायित्व सौंपा गया है उसे मैं सत्य निष्ठा और ईमानदारी के साथ पूरा करूंगा।




