आपका शहर

Land For Job Scam मामले में ED की रेड, Lalu Yadav की बेटियों के घर भी छापे

Share

[ad_1]

lalu prasad yadav

प्रतिरूप फोटो

ANI Image

दिल्ली से लेकर बिहार तक लालू यादव के 15 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने रेड मारी है। प्रवर्तन निदेशालय ने लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में ये कार्रवाई की है। लालू यादव और उनके करीबियों के यहां प्रवर्तन निदेशालय ने ये छापेमारी की है।

प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए दिल्ली, बिहार समेत उत्तर प्रदेश में लालू यादव और उनके करीबियों के कुल 15 ठिकानों पर छापेमारी की है। लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी से इस मामले में सीबीआई की टीम पूछताछ भी कर चुकी है।

जानकारी के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय ने ये छापेमारी राजद नेता अबु दोजाना के पटना स्थित घर पर भी की है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने अबु दोजाना के घर में मौजूद लोगों से भी पूछताछ की है। इसी के साथ अब अबु के कार्यालय में भी छापेमारी की जा रही है।

इस मामले में पहले ही सीबीआई की टीम लालू यादव और राबड़ी देवी से पूछताछ कर चुकी है। सीबीआई की टीम ने कई घंटों तक राबड़ी देवी से उनके आवास पर पूछताछ की थी। वहीं इसके बाद सात मार्च को भी सीबीआई की टीम ने लालू यादव की बेटी मीसा भारती के घर पहुंचकर भी राजद नेता से पूछताछ की थी। बता दें कि लालू यादव किडनी ट्रांसप्लांट के बाद से दिल्ली स्थित मीसा भारती के घर पर ही रूके हुए है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button