धर्म-अध्यात्म

आध्यात्मिक ऊर्जा मानव मन व शरीर को पावरफुल बना देती है- ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी

देवास। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कालानी बाग सेंटर की ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा जिले की मुख्य संचालिका प्रेमलता दीदी के मार्गदर्शन में शुक्रवार को सीआईएसएफ यूनिट बीएनपी में योग एवं शारीरिक व्यायाम शिविर का आयोजन किया गया।

ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा, कि आध्यात्मिक ऊर्जा मानव शरीर व मन को पावरफुल बना देती है। धन शरीर की रक्षा नहीं कर सकता, शरीर की रक्षा के लिए शारीरिक व्यायाम करें। साथ ही मानसिक व्यायाम भी अति आवश्यक है, जो मन को पॉजिटिव विचारों से भरता है। उन्होंने कहा, कि मस्तिष्क शरीर के सभी अंगों को पॉजिटिव ऊर्जा पहुंचाता है। ध्यान हमारे द्वारा किए गए कई सकारात्मक कार्यों में मदद करता है। तन और मन को स्वस्थ रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को व्यायाम अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर सीआईएसएफ कमांडेंट एसएस मीणा एवं निरीक्षक ब्रजभान, ब्रह्माकुमारी मनीषा बहन, अपुलश्री बहन, हेमा बहन, रुचि राजपूत, आरती रघुवंशी, एकता बहन, विवेक भाई, पी. रेड्डी, विक्रांत भाई आदि ने शिविर में शामिल होकर स्वास्थ्य लाभ लिया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button