क्राइम

उधार में सामान नहीं दिया तो महिला होटल संचालक व उसके बेटे के साथ मारपीट की

Share
मारपीट की घटना के दौरान रास्ते मे भीड़ जमा हो गई।

– कोतवाली पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ दर्ज किया प्रकरण

देवास। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरा बावड़ी चौराहे पर श्री खेड़ापति नाश्ता पॉइंट पर दो युवकों ने उधार में पान मसाले का पाउच नहीं देने पर दुकानदार महिला व उसके बेटे के साथ मारपीट की। मामले में कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार फरियादी संध्या कौशल की मीराबावड़ी में श्री खेड़ापति नाश्ता पॉइंट होटल है। फरियादी ने शिकायत में बताया कि आज शाम 4:30 बजे वह अपनी होटल में थी, तभी प्रखर और अभिषेक आए। दोनों ने मुझसे पाउच मांगा, मैंने उधार नहीं देने की बात की। तब दोनों ने मेरे साथ धक्का-मुक्की की बीच बचाव में मेरा लड़का आया तो उसके साथ भी मारपीट की। जाते-जाते धमकी देकर गए। घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button