नगर निगम

उत्साह से मनाया नगर निगम परिवार के सदस्य दिलीप प्रजापति का जन्मदिन

 दिलीपजी की कार्य के प्रति लगन एवं निष्ठा प्रेरणादायी- उमेश चतुर्वेदी
देवास। नगर निगम परिवार के सदस्य दिलीप प्रजापति का आज 52वां जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया। साथी कर्मचारियों ने उनका पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। केक काटकर मुंह मीठा करवाया। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामना दी। इस अवसर पर नगर निगम पीआरओ उमेश चतुर्वेदी ने कहा कि यह बड़ा ही खुशी का पल है। दिलीप प्रजापति हमारे सुख-दुख के साथी हैं। उनकी अपने काम के प्रति लगन एवं निष्ठा सभी कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायी है। हमें उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आने वाले वर्षों में भी ऐसे ही हम इनका जन्मदिन मनाते रहे। इस अवसर पर भूपेंद्रसिंह परिहार, महेंद्र सोनगरा, वीरेंद्र झाला, दीपेश, कपिल शर्मा, रवि मालवी, जितेंद्र चंदेल, विजय आदि ने स्वागत किया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button