सुषमा चौधरी को महिला मोर्चा बरोठा मंडल में अध्यक्ष पद की मिली जिम्मेदारी

सिरोल्या (अमर चौधरी)। भाजपा महिला मोर्चा बरोठा मंडल अध्यक्ष के पद पर सुषमा दिनेश चौधरी को भाजपा संगठन ने जिम्मेदारी दी है।
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोरमा सोलंकी, जिला महामंत्री वीणा महाजन, बरोठा मंडल अध्यक्ष जगदीश चौधरी, किसान मोर्चा पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश बंदावाले सहित अन्य पदाधिकारियों व क्षेत्र की मातृशक्ति तथा कार्यकर्ताओं द्वारा सिरोल्या स्थित चौधरी फार्म हाऊस पर पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मनोरमा सोलंकी ने कार्यक्रम के अवसर पर संगठन के कार्यों से अवगत करवाया एवं कहा कि हमें संगठन की अपेक्षाओं को ध्यान में रखकर क्षेत्र में संगठन को मजबूती प्रदान करनी है। कहा कि सुषमा चौधरी इस संगठन से पूर्व में जनपद सदस्य व जिला सरकार में एकमात्र महिला अग्रणी सदस्य रहीं है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश चौधरी ने कहा कि बरोठा मंडल के 28 गांवों के 60 बोलिंग बूथों पर हमें संगठन को मजबूती प्रदान करने में पार्टी का यह निर्णय स्वागत योग्य है। श्रीमती चौधरी ने अपने दायित्व मिलने पर आश्वसत किया कि संगठन के मजबूती के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगी तथा पूर्ण निष्ठा एवं कर्तव्य के साथ पार्टी का काम करूंगी।




