धर्म-अध्यात्म

गीत, गरबा और मनोरंजक प्रतियोगिताओं के संग माहेश्वरी समाज ने मनाया शरद उत्सव

Share

– गीता भवन में सजा उल्लास का माहौल, एक मिनट प्रतियोगिता, प्रश्न मंच और कपल गरबा ने बांधा समां; समाज की एकता पर दिया जोर

सोनकच्छ। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर माहेश्वरी समाज ने रविवार को स्थानीय गीता भवन में शरद उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, महिला-पुरुष गरबा और कपल गरबा ने उत्सव की रौनक बढ़ाई, वहीं एक मिनट प्रतियोगिता एवं प्रश्न मंच के जरिए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अतिथियों ने समाज में आपसी एकता और पारिवारिक सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सराहा गया तथा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बनने पर हितेश जाजू लाला का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

स्थानीय गीता भवन में पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यनारायण लाठी के मुख्य आतिथ्य में तथा समाज के पूर्व अध्यक्ष कैलाशचंद्र दरक, जिला प्रतिनिधि शिवनारायण जाजू, महिला संगठन की अध्यक्ष साधना छापरवाल, सचिव मंजू जाजू, नवयुवक मंडल अध्यक्ष हेमंत जाजू, समाज के सचिव अनिल नागौरी, चंद्रकांता ईनानी देवास, महेश मूंदड़ा के विशेष आथित्य में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज अध्यक्ष अनिल दरक ने की। सभी अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत सुरेशचंद्र भूतड़ा, रणछोड़लाल जाजू, घनश्याम माहेश्वरी, दुर्गेश जाजू, रूपकिशोर चांडक, नरेंद्र जाजू, बसंत दरक, आशीष राठी, आनंद बजाज‌, इंद्रमल राठी, नेहा माहेश्वरी, रेखा चांडक, वैभव लाठी, चंचल छापरवाल, नूतन खंडेलवाल, विशाल छापरवाल, तरुण सोखीया, ज्योति राठी, माही छापरवाल, प्रमोद राठी आदि द्वारा किया गया। अतिथियों का शब्दों से स्वागत समाज अध्यक्ष अनिल दरक द्वारा किया गया।

इस अवसर पर एक मिनट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका संचालन रूपाली दरक एवं एकता दरक द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में बाल वर्ग में काव्य जाजू प्रथम एवं कुमारी गीत मंडोवरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में उमा जाजू प्रथम एवं मीनल चांडक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रश्न मंच कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसका संचालन निधि लाठी ने प्रभावी ढंग से किया। साथ ही समाज की महिला एवं पुरुष वर्ग द्वारा अलग-अलग गरबा नृत्य तथा कपल गरबा नृत्य भी किया गया। मुख्य अतिथि श्री लाठी ने उद्बोधन में परिवार एवं समाज की एकता पर जोर दिया। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बनने पर हितेश जाजू लाला का दुपट्टा पहनाकर अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया। संचालन निवृत्तमान अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के कार्यकारी मंडल सदस्य नरेंद्र छापरवाल ने किया। आभार महिला संगठन की अध्यक्ष साधना छापरवाल ने माना।

इस अवसर पर कैलाशचंद राठी, द्वारका प्रसाद चांडक, सुरेश मुंदड़ा , मनोहर राठी, श्याम सुंदर भूतड़ा , श्रीमती तुलसा बाई जाजू ,श्रीमती अरुणा लाठी ,श्रीमती अरुणा भूतड़ा , श्रीमती पुष्पा लाठी , श्रीमती रमा जाजू , श्रीमती सुनीला भूतड़ा ,श्रीमती कोमल चांडक , श्रीमती शोभा भूतड़ा ,श्रीमती कविता जाजू ,श्रीमती गीता जाजू , श्रीमती अनीता दरक , श्रीमती मीनाक्षी जाजू , श्रीमती किरण नागोरी , श्रीमती सुमन बजाज , श्रीमती सीमा राठी‌,श्रीमती प्रीति मंडोवरा , श्रीमती चांदनी जाजू , श्रीमती रचना छापरवाल, श्रीमती ममता राठी , ब्रजकिशोर जाजू , अरविंद खंडेलवाल, अभिषेक जाजू , घनश्याम राठी , नवनीत जाजू , दीपक परतानी , विदिश मुंदड़ा , दीपक दरक , जगदीश जाजू विशेष रूप से उपस्थित रहे साथी ही बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे। दुग्ध प्रसादी वितरण के पश्चात कार्यक्रम समाप्त हुआ।

Back to top button