PM Shri School Itawa के विद्यार्थियों ने जाना IT और AI का तकनीकी ज्ञान

देवास। शासकीय हाई स्कूल इटावा के विद्यार्थियों ने मालवा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, इंदौर का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम तकनीकी विकास, आधुनिक तकनीकों एवं भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराना था।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हो रहे तकनीकी एडवांसमेंस एवं इमरजीन टेक्नालॉजी के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। संस्थान के विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को आधुनिक आईटी तकनीकों, उनके उपयोग तथा विभिन्न क्षेत्रों में उनके व्यावहारिक अनुप्रयोगों के बारे में समझाया गया।
विद्यार्थियों ने संस्थान की विभिन्न आईटी एवं तकनीकी प्रयोगशालाओं का भ्रमण किया और वहां उपलब्ध तकनीकी संसाधनों एवं उपकरणों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। इस दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न आईटी ट्रेंड के रियल टाइम प्रेक्टिकल इम्पिलिमेंटेशन को देखने और समझने का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने प्रयोगशालाओं में चल रही गतिविधियों को नजदीक से देखा तथा तकनीकी विषयों से संबंधित अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया।

इस शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने का अवसर मिला। भ्रमण ने विद्यार्थियों में तकनीकी शिक्षा के प्रति रुचि, जिज्ञासा एवं नवाचार की भावना को बढ़ावा दिया तथा सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भविष्य की शिक्षा एवं करियर की संभावनाओं को समझने में सहायता की। विद्यार्थियों ने इस शैक्षणिक भ्रमण को अत्यंत ज्ञानवर्धक, रोचक एवं प्रेरणादायक बताया तथा भविष्य में भी ऐसे व्यावहारिक एवं तकनीकी शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किए जाने की इच्छा व्यक्त की।
इस कार्यक्रम में मालवा कॉलेज से प्रियांक शिंदे, नेहा धवन ने बच्चों को सूचना प्रौद्योगिकी और एआई से संबंधित जानकारियों से रूबरू करवाया।इस अवसर पर संस्था की व्यावसायिक प्रशिक्षिका प्रतिभा मालवीय एवं कम्प्यूटर शिक्षक राजकुमार उपस्थित थे। विद्यालय की प्राचार्य सविता दायमा ने मालवा इंस्टिट्यूट का आभार व्यक्ति किया।




