अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी-पुलिस की बड़ी कार्रवाई
भौंरासा, हाटपिपल्या व चापड़ा क्षेत्र में 8 प्रकरण दर्ज, 3.60 लाख रुपए की अवैध सामग्री जब्त

देवास। जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में रविवार को आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा वृत्त सोनकच्छ के भौंरासा तथा वृत्त बागली ‘अ’ एवं ‘ब’ के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान लगभग 3500 किलोग्राम महुआ लहान, 89 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 270 पाव देशी मदिरा एवं 24 नग बोल्ट बीयर जब्त की गई।
उक्त कार्रवाई में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 के अंतर्गत धारा 34(1)(क) के 7 प्रकरण एवं धारा 34(2) का 1 प्रकरण, कुल 8 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए। जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 3,60,000 रुपए है।

कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप कनाशे, नीलेश पवार, थाना प्रभारी भौंरासा अनीता सिंह, आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, गोकुल प्रसाद मेघवाल, रोहित मुकाती, योगेंद्र ठाकुर, अरविंद सोलंकी, दीपक धुरिया एवं राजाराम रैकवार तथा आबकारी मुख्य आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, सुरेंद्र वर्षी, अरविंद जिनवाल, दीपक तटवाड़े, गोविंद बड़वाडिया, आबकारी आरक्षक सनत ओझा, निहाल खत्री, निकिता परमार, सविता धाकड़, नगर सैनिक किशोर सिसोदिया, अनिल चौहान तथा थाना भौंरासा का पुलिस स्टॉफ सम्मिलित रहा। अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।




