देवास

जन्माष्टमी पर पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Share

देवास। जन्माष्टमी पर स्व मीराबाई पटेल की स्मृति में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।

पौधरोपण बुद्धसेन पटेल, पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता एवं पद्मश्री अवार्ड के नामांकनकर्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पेंशनर संघ के अध्यक्ष गंगासिंह सोलंकी सहित रघुवेंद्र चौधरी, बाबूलाल पटेल, मांगीलाल, रामचरण पटेल, उषा सोलंकी, नीलम नागर, अनिल पटेल, निहांस पटेल, अविराज चौधरी सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पौधे के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। “एक पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं और आने वाली पीढ़ियों को हरित भविष्य दें” का संदेश दिया गया।

Back to top button