धर्म-अध्यात्मशिक्षा
जन्माष्टमी पर स्कूल में सजा राधा-कृष्ण का दरबार, बच्चों ने फोड़ी मटकी

शिप्रा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जन्मोत्सव एवं प्राकट्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भगवान श्रीकृष्ण और राधा जी की वेशभूषा धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालय में मटकी फोड़ प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। बालक-बालिकाओं ने उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। कृष्ण और राधा की वेशभूषा में सजे बच्चों ने कार्यक्रम में आकर्षण बढ़ाया।
इस दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका राजश्री चिंचोलीकर सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को उत्साह और उमंग के साथ मनाया।




