खेत-खलियानदेवास

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए स्वतंत्रता दिवस पर मंडी सचिव अरविंद परिहार सम्मानित

Share

देवास। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देवास में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मंडी सचिव अरविंद कुमार परिहार को सम्मानित किया गया।

नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने उन्हें प्रशस्ति प्रदान कर सम्मानित किया।

गणतंत्र दिवस पर कृषि उपज मंडी सचिव अरविंद परिहार सम्मानित, भावान्तर योजना व उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के लिए मिला गौरव 

समारोह में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान मिलने पर मंडी सचिव परिहार ने इसे अपने लिए गौरव और जिम्मेदारी का विषय बताया। उन्होंने सम्मान के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और कलेक्टर ऋतुराज सिंह सहित प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

परिहार ने कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि मंडी से जुड़े किसानों और अन्य हितधारकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने तथा व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों और अन्य प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। समारोह में मिला यह सम्मान मंडी सचिव अरविंद कुमार परिहार की सेवाओं के प्रति प्रशासन की सराहना के रूप में देखा जा रहा है।

 

Back to top button