गायत्री शक्तिपीठ एवं गायत्री प्रज्ञापीठ पर हुआ ध्वजारोहण

बाल कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी
देवास। गायत्री शक्तिपीठ साकेत नगर एवं गायत्री प्रज्ञापीठ विजय नगर पर प्रातः ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। शाम को गायत्री शक्तिपीठ के नन्हें मुन्ने बाल कलाकारों द्वारा एक शाम देश के नाम पर सांस्कृतिक व देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी।
गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी विक्रमसिंह चौधरी ने बताया कि गायत्री शक्तिपीठ पर प्रातः 8:30 बजे श्रीवेदमाता गायत्री, परम पूज्य गुरुदेव, वंदनीया माताजी एवं भारत माता का पूजन अर्चन कर ट्रस्टी भारतसिंह बनाफर एवं जिला समन्वयक बाबूलाल खंडेलवाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। शाम को 7 बजे से एक शाम देश के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें गायत्री शक्तिपीठ के नन्हें मुन्ने बाल कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक देश भक्ति गीत जिसमें नारी जागरण गीत, दहेज मुक्ति गीत एवं देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम के अंत में विजेता बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।

कार्यक्रम में गायत्री परिवार के सुभाष जैन, देवकरण कुमावत, सालगराम सकलेचा, कांतिलाल पटेल, ओमप्रकाशसिंह बनाफर, शीला श्रीवास्तव, रामनिवास कुशवाह, केशव पटेल, गजपालसिंह सोलंकी, बाबूलाल चौहान, मुनीश नामदेव, मंजू पटेल, विष्णुप्रसाद राठौर, गोपाल श्रीवास्तव, महेन्द्र राठौर, सचिन मण्डलोई, रमेश पांचाल, मोहनलाल सोनी सहित अनेकों परिजन उपस्थित थे। सांस्कृतिक आयोजन का संचालन दुर्गा पटेल ने किया एवं आभार जिला युवा समन्वयक प्रमोद निहाले ने माना।

इसी प्रकार गायत्री प्रज्ञापीठ विजय नगर देवास पर भी प्रातः 8.30 बजे प्रज्ञापीठ संरक्षिका दुर्गा दीदी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर महेश आचार्य, बृजमोहन विजयवर्गीय, शेषनारायण परमार, प्रदीप दुबे, सुभाष धोते, सुरेश बालपांडे, नीति श्रीवास्तव, ज्ञानदेव बोडखे, आदित्य यादव सहित अनेक परिजन उपस्थित थे।





