पर्यावरण संरक्षण का संदेश: छात्रावास परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधारोपण

देवास। प्रधानमंत्री के आह्वान पर चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत अनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्रावास परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पौधारोपण के साथ उनके संरक्षण का संकल्प दिलाना रहा।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता बुद्धसेन पटेल ने विद्यार्थियों के साथ पौधे रोपकर उन्हें पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया और अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में राधेश्याम ठाकुर, महेश राठौर, प्रकाश उज्जैनिया, संतोष वर्मा, तूफान सिंह, पंकज वर्मा एवं लखन बागवान सहित अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर अभियान में सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के दौरान नीरज अब्राहम (डी.ओ.) ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं अतिथियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के साथ उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।




