स्पोर्टस

देवास की दो बेटियां एशियन जंप रोप चैंपियनशिप में दिखाएंगी दम, चीन में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Share

 

देवास। शहर के लिए गर्व की खबर है। सिटी कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा आस्था परमार और विद्यालय की पूर्व छात्रा श्रुतिका जसोना का चयन भारतीय जंप रोप टीम में हुआ है।

दोनों खिलाड़ी 30 जुलाई 2026 से चीन में आयोजित एशियन जंप रोप चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

ये भी पढ़ें; पानी सहेजने के लिए सिटी कॉन्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया 

यह उपलब्धि दोनों खिलाड़ियों की वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासित अभ्यास और अटूट समर्पण का परिणाम है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में चयन होने से विद्यालय, परिवार और पूरे देवास में खुशी का माहौल है।

दोनों खिलाड़ियों के प्रशिक्षक सुशील सर ने इस सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उनके निरंतर परिश्रम और लगन का सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों खिलाड़ी एशियन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर देश का तिरंगा ऊंचा करेंगी।

विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण और विद्यार्थियों ने भी आस्था परमार एवं श्रुतिका जसोना को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों बेटियां अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश, मध्यप्रदेश और देवास का नाम गौरवान्वित करेंगी।

Back to top button