किसानों को सुदृढ़ एवं समृद्ध करना हमारी प्राथमिकता है- क्षेत्रीय प्रबंधक

सिरोल्या (अमर चौधरी)। चंद्रवंशी खाती समाज धर्मशाला में सैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सिरोल्या द्वारा आयोजित एक दिवसीय बीज से बाजार तक समृद्ध किसान, मजबूत भारत कार्यक्रम में बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक सुमनसिंह और डीजीएम श्रीमती ओलिविया परेरा ने किसानों एवं महिलाओं से संवाद किया।
कहा कि भारत सरकार द्वारा मिलने वाली योजनाओं के लिए प्रत्येक लाभार्थी बैंक से जुड़ें एवं किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर अपने जीवन को प्रभावशाली बनाएं। सबसे सस्ती दर पर मिलने वाली पूंजी से अपने उधोग में नए आयाम स्थापित करें।

क्षेत्रीय प्रबंधक सुमनसिंह ने कहा कि किसान हमारे देश की पहचान है एवं अन्नदूत है। सशक्त के साथ सुदृढ़ एवं समृद्ध करना हमारी प्राथमिकता है। किसान पशुपालन, उन्नत खेती के लिए, स्व सहायता समूह सहित अन्य जानकारी पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि शेखर चौधरी, जपं सदस्य प्रतिनिधि राकेश खिरनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश चौधरी, सहकारी दुग्ध संस्था अध्यक्ष ईश्वरसिंह चौधरी, शाखा प्रबंधक राजेश रावत, भगवानलाल भाया सेठ सहित बैंक कर्मचारी सहित आसपास के ग्रामीण एवं किसान उपस्थित थे।




