पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का किया आह्वान

भौंरासा (मनोज शुक्ला)। भारतीय संस्कृति में मां और प्रकृति दोनों को जीवनदायिनी का स्थान प्राप्त है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, बाबा भंवरनाथ मंदिर प्रांगण व टंकी चौराहा परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष संजय जोशी व बाबा भंवरनाथ मंडल के एक पेड़ माँ के नाम के प्रभारी व नगर परिषद उपाध्यक्ष जय सिंह राणा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान भी किया। कार्यक्रम में संजय जोशी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ी के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। पौधारोपण से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण का निर्माण किया जा सकता है।
प्रभारी जयसिंह राणा ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक सार्थक प्रयास है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए, जिससे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रभावी योगदान दिया जा सके।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता शिवनारायण हेड़ा, बाबूलाल डोडिया, पटेल यशवंतसिंह राजपूत, सचिन यादव, सुरेश मालवीय, मुकेश कुमावत, नरबत यादव, जीवनसिंह ठाकुर, ओमप्रकाश जायसवाल, राजेश माली, करणसिंह यादव, कैलाश यादव, संजय यादव, प्रमोद पालीवाल, अश्विन जायसवाल, शैलेंद्र ठाकुर, नकुल अग्रवाल, मुकेश गोस्वामी, जागेश्वर मालवीय, रमेश माली, विष्णु वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।




