आपका शहरधर्म-अध्यात्म
रामद्वारा में पशु-पक्षियों के लिए सकोरे का वितरण किया
![](https://newsoneclick.com/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220404-WA0029.jpg)
देवास। जीव मात्र के प्रति दयाभाव का संदेश देते हुए रामद्वारा में सोमवार को पशु एवं पक्षियों के लिए सकोरे का वितरण किया गया। इस अवसर पर रामद्वारा के संत राम सुमिरणजी, महेश सोनी, दीपक यादव एवं विजय पटेल उपस्थित थे। महेश सोनी ने बताया कि विगत कई वर्षों से जीवमात्र के प्रति दया का संदेश देते हुए यह पुण्य कार्य किया जा रहा है। जिस व्यक्ति को सकोरे चाहिए वह रामद्वारा से प्राप्त कर सकता है। रामद्वारा परिसर में भी पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की गई है। स्ट्रीट डॉग के लिए पानी एवं रोटी की व्यवस्था भी की गई। सभी नागरिकों से यह आग्रह किया गया कि वह भी अपने घर के बाहर व छत पर पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करें।