प्रशासनिक

देवास में नहीं होने दिया जाएगा जल संकट: जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट

Share

 

मांगलिया के लिए जितना पानी लिया जा रहा है उससे कम पानी इंटेकवेल बनाकर पाइपलाइन से मांगलिया तक पहुंचाया जाएगा

देवास। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार के लिए प्रदेश की जनता की चिंता सर्वोपरि है। सरकार किसी भी परिस्थिति में देवास में पानी का संकट पैदा नहीं होने देगी। नागरिकों को सुचारू जल आपूर्ति सुनिश्चित करना शासन की मुख्य प्राथमिकता है।

मंत्री श्री सिलावट ने जल प्रदाय की स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि वर्तमान में एनवीडीए से केवल मांगलिया के लिए जितना पानी लिया जा रहा है। उससे कम पानी इंटेकवेल बनाकर वहां से पाइपलाइन के माध्यम से मांगलिया तक पहुँचाया जाएगा।

जल संसाधन मंत्री ने भ्रांतियों को दूर करते हुए स्पष्ट किया कि देवास के तालाबों और बांधों (डैम) का उपयोग केवल पानी के भंडारण के लिए किया जा रहा है। नगर निगम देवास के अंतर्गत आने वाले पानी का उपयोग इस योजना के लिए बिल्कुल नहीं किया जा रहा है।

अतः देवास शहर की स्थानीय जल वितरण व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित है और इस पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ेगा। जितना पानी देवास से लिया जा रहा है उससे ज्यादा पानी एनवीडीए से देवास में दिया जाएगा।

Back to top button