खेत-खलियान

सुनवानी महाकाल में मनाई बलराम जयंती, 15 सितंबर के ज्ञापन के लिए किया आह्वान

Share

 

 

देवास। ग्राम समिति सुनवानी महाकाल में किसानों और ग्रामीणों की उपस्थिति में बलराम जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मातृशक्ति, ग्राम समिति के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में किसान बंधु और ग्रामीण शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने भगवान बलराम के आदर्शों को याद करते हुए कृषि और किसान हित से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की।

कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री शेखर पटेल, तहसील अध्यक्ष ईश्वरलाल पटेल, राजमल चौधरी सहित ग्राम समिति के कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। वक्ताओं ने किसानों की एकजुटता और संगठन के माध्यम से किसान हित के मुद्दों को मजबूती से उठाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर आगामी 15 सितंबर को प्रस्तावित ज्ञापन को लेकर भी ग्रामीणों और किसानों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने का आह्वान किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों से जुड़े विषयों और उनकी मांगों को प्रशासन तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने के लिए सामूहिक सहभागिता जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लेते हुए किसान हित से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने की बात कही।

 

Back to top button