मोबाइल और लैपटॉप को गर्मी से कैसे बचाएं?

गर्मी का मौसम सिर्फ इंसानों और पशुओं के लिए ही नहीं, बल्कि आपके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे मोबाइल और लैपटॉप के लिए भी खतरनाक हो सकता है। ज्यादा गर्मी से डिवाइस की बैटरी, परफॉर्मेंस और लाइफ पर बुरा असर पड़ता है।
https://newsoneclick.com/?p=45088 द्वारका नगरी योजना से बदलेगा शहरों का स्वरूप (यहाँ क्लिक करें)
क्यों खतरनाक है ज्यादा गर्मी?
– बैटरी जल्दी खराब होती है
– फोन/लैपटॉप हैंग होने लगता है
– ओवरहीटिंग से डिवाइस बंद हो सकता है
– डेटा लॉस का खतरा भी बढ़ जाता है
सीधी धूप से दूर रखें
– मोबाइल और लैपटॉप को धूप में न रखें
कार में भूलकर न छोड़ें
– ज्यादा तापमान डिवाइस को नुकसान पहुंचाता है
कूल और वेंटिलेशन वाली जगह पर रखें
– लैपटॉप को हमेशा हार्ड सरफेस (टेबल) पर रखें
– बेड या तकिये पर रखने से गर्मी बढ़ती है
वेंटिलेशन सही होना जरूरी है
ओवरचार्जिंग से बचें
– मोबाइल को 100% चार्ज होने के बाद तुरंत निकाल लें
– चार्जिंग के दौरान भारी ऐप्स का इस्तेमाल न करें, इससे हीटिंग कम होती है
बैकग्राउंड ऐप्स बंद रखें-
– ज्यादा ऐप्स चलने से प्रोसेसर गर्म होता है
– अनावश्यक ऐप्स को बंद करें, इससे डिवाइस ठंडा रहता है
https://newsoneclick.com/?p=45141 बाजार के कोल्ड ड्रिंक vs देसी पेय – क्या बेहतर?
कूलिंग का सही तरीका अपनाएं
– ज्यादा गर्म होने पर डिवाइस को कुछ देर के लिए बंद करें
– कूलर या AC के पास रखें (सीधे ठंडी हवा नहीं)
– फ्रिज में कभी न रखें
बैटरी का ध्यान रखें
– ओरिजिनल चार्जर का ही इस्तेमाल करें
– खराब बैटरी जल्दी गर्म होती है
– समय-समय पर बैटरी चेक कराएं
डिवाइस की सफाई करें
– लैपटॉप के फैन और वेंट को साफ रखें
– धूल जमा होने से हीटिंग बढ़ती है
https://newsoneclick.com/?p=45117 खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल अधिक जानकारी के लिए पढ़े
गर्मी में मोबाइल और लैपटॉप की सही देखभाल करना बहुत जरूरी है। थोड़ी सी सावधानी अपनाकर आप अपने डिवाइस को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं। याद रखें, ओवरहीटिंग से बचाना ही आपके डिवाइस की लाइफ बढ़ाने का सबसे आसान तरीका है।
