देवास में बिजली व्यवस्था पर बड़ा फोकस, 15 मई से पहले समाधान योजना का लाभ देने के निर्देश
MD अनूप कुमार सिंह ने अधिकारियों की बैठक में कहा- गुणवत्ता से बिजली सप्लाई करें, दूरस्थ क्षेत्रों में तेजी से हो विद्युतीकरण

देवास। बिजली आपूर्ति, समाधान बिल योजना और विद्युत विकास कार्यों को लेकर मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पात्र उपभोक्ताओं को 15 मई से पहले समाधान योजना का लाभ मिले तथा जिले में गुणवत्ता के साथ निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
MD अनूप कुमार सिंह ने शुक्रवार को देवास का दौरा किया। उन्होंने जिले के बिजली अधिकारियों की मीटिंग ली।
अटल गृह ज्योति योजना में उपभोक्ताओं को 150 करोड़ रुपए की सब्सिडी
श्री सिंह ने आरडीएसएस एवं एसएसटीडी के परियोजना संबंधी निर्माण, विद्युत विकास कार्य समय से पूर्ण करने, समाधान बिल योजना के पात्रों के हर हाल में 15 मई से पहले लाभान्वित करने, गुणवत्ता से बिजली आपूर्ति करने के निर्देश दिए।
मध्यप्रदेश में 6 लाख घर सौर ऊर्जा से होंगे रोशन
उन्होंने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत बागली, कन्नौद क्षेत्र के दूरस्थ फलिए, मजरों में विद्युतीकरण कार्य जल्दी से करने को कहा। उपभोक्ता शिकायत निवारण को भी गंभीरता से लेने एवं समय पर समाधान के लिए निर्देशित किया गया।
इंदौर, उज्जैन, देवास, रतलाम में सौर ऊर्जा उत्पादन बढ़ा
इस दौरान मुख्य अभियंता कार्य एसएल करवाड़िया, मप्रपक्षेविविकं उज्जैन के नए मुख्य अभियंता एससी वर्मा, देवास के अधीक्षण अभियंता केतन रायपुरिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।




