प्रशासनिक

परीक्षा केंद्रों में लापरवाही पर 3 पर्यवेक्षक निलम्बित और 3 केंद्राध्यक्ष-सहायक केंद्राध्यक्षों की 2-2 वेतन वृद्धि रोकी

Share

 

देवास। प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी देवास ने बताया कि 9 मई को आयोजित कक्षा 12वीं की रसायनशास्त्र विषय की परीक्षा में परीक्षा केंद्र राधाबाई उमावि देवास के कक्ष क्रमांक 1 में छात्र के द्वारा मोबाइल से नकल करने का प्रयास किया गया, जिसे विकासखंड स्तरीय दल के द्वारा जब्त कर पंचनामा बनाया गया।

नकल प्रकरण पंजीबद्ध किया गया और कक्ष पर्यवेक्षक समंदरसिंह एरवाल को कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया और केंद्राध्यक्ष मनोहर सोलंकी तथा सहायक केंद्राध्यक्ष राकेश मुजाल्दा 2 वेतन वृद्धि रोकने के प्रस्ताव का कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।

इसी प्रकार सीसीटीवी जिला कंट्रोल रूम में यह पाया गया कि टोंकखुर्द विकासखंड के दो परीक्षा केंद्रों में उत्कृष्ट टोंकखुर्द तथा अशासकीय शाला एमिनेन्स में छात्र परस्पर बातचीत करते एवं उत्तर पुस्तिका बदलते पाए गए जिससे उत्कृष्ट टोंकखुर्द के कक्ष क्रमांक 8 के पर्यवेक्षक रेणुका कुशवाहा प्राथमिक शिक्षक को निलंबित किया गया और केंद्राध्यक्ष सिसोदिया तथा सहायक केंद्राध्यक्ष लखनसिंह परमार को 2 वेतनवृद्धि रोकने का शोकाज नोटिस जारी किया गया।

अशासकीय शाला एमिनेन्स के कक्ष 3 के पर्यवेक्षक नरेन्द्र कुमार जोझा को निलंबित किया गया तथा केंद्राध्यक्ष हेमचंद्र आर्य और सहायक केंद्राध्यक्ष कविता चौरसिया को 2 वेतन वृद्धि रोकने का शोकाज नोटिस जारी किया गया।

कलेक्टर श्री सिंह के द्वारा परीक्षा की सुचारू रूप से संचालन के लिए निरीक्षण दालों का गठन किया गया है तथा जिले के समस्त 16 परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कमरे लगाए गए है जिनकी सतत निगरानी माशिमं भोपाल, संयुक्त संचालक कार्यालय उज्जैन और जिला कंट्रोल रूम द्वारा की जा रही है।

👉 लापरवाही पर कलेक्टर ऋतुराज सिंह सख्त, नगर निगम के उपयंत्री एवं सहायक यंत्री की दो-दो वेतन वृद्धि रोकी⁠

👉 कलेक्टर की सख्ती: फर्जी हस्ताक्षर और जाली आदेश मामले में 3 कर्मचारी निलंबित

Back to top button