प्रशासनिक

देवास: लापरवाही पर कलेक्टर ऋतुराज सिंह सख्त, नगर निगम के उपयंत्री एवं सहायक यंत्री की दो-दो वेतन वृद्धि रोकी

Share

 

देवास। शासकीय कार्यों में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

सौंपे गए दायित्वों में लापरवाही बरतने, कर्तव्य के निर्वहन में गंभीर लापरवाही एवं उदासीनता तथा अनियमितता पर उपयंत्री नगर पालिक निगम देवास जितेंद्र सिसोदिया एवं सहायक यंत्री नगर पालिक निगम देवास सौरभ त्रिपाठी की आगामी दो वार्षिक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी है। कार्रवाई आयुक्त नगर पालिक निगम देवास के प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।

उक्त कार्रवाई से श्री सिंह ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या अनुशासनहीनता स्वीकार नहीं होगी। सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा और पारदर्शिता के साथ पालन करें।

 👉 यह भी पढ़ें: कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर एसडीएम ने पटवारी को किया निलंबित

Back to top button