बच्चों की फीस को लेकर पति-पत्नी में विवाद, महिला ने की कुएं में कूदकर जान देने की कोशिश

– डायल 112 और पुलिस टीम की तत्परता से बची जान
सिरोल्या क्षेत्र में पारिवारिक विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया, जहां बच्चों की मदरसा फीस को लेकर हुए झगड़े के बाद एक महिला ने भावावेश में आकर कुएं में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि समय रहते डायल 112 और पुलिस टीम की तत्परता से उसकी जान बचा ली गई।
सिरोल्या (अमर चौधरी)। रविवार को डायल 112 पर सूचना मिली कि एक महिला अपने दो बच्चों के साथ ग्राम आंक्या में कुएं में कूदने जा रही है। सूचना मिलते ही डायल 112 टीम थाना बरोठा पुलिस के साथ तत्काल मौके पर पहुंची। वहां पहुंचकर देखा कि महिला कुएं के अंदर थी।
https://newsoneclick.com/?p=44728👈 मुसीबत की घड़ी में सहारा बनी डायल-112
पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया और समझाइश दी गई। बाद में उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, महिला का अपने पति से बच्चों की फीस को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के दौरान पति वहां से चला गया, जिससे आहत होकर महिला ने यह कदम उठा लिया। घटना के समय बच्चे कुएं के पास खेल रहे थे। गनीमत रही कि कुएं में पानी कम था, जिससे महिला की जान बचाई जा सकी।
बरोठा टीआई सवितासिंह जाटव ने बताया कि 30 वर्षीय महिला थाना नाहर दरवाजा देवास की रहने वाली है। पति-पत्नी मदरसा छोड़ने बच्चों को जा रहे थे। इस दौरान बच्चों की फीस को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। पति, पत्नी को छोड़कर चला गया व महिला ने कुएं में कूदकर जान देने की कोशिश की। इस दौरान बचाव कार्य में डायल 112 टीम, थाना बरोठा स्टाफ के साथ देवप्रभा तिवारी, भरत चरपोटा और पायलट कमल पटेल की सराहनीय भूमिका रही।
https://newsoneclick.com/?p=44484👈 डायल 112 की तत्परता: भीषण सड़क हादसे में तुरंत पहुंची मदद, घायलों को मिला समय पर इलाज
नोट (मानवीय अपील):
ऐसी घटनाएं बताती हैं कि क्षणिक आवेश में लिया गया निर्णय कितनी बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। किसी भी मानसिक तनाव की स्थिति में परिवार, मित्रों या विशेषज्ञ से बात करना बेहद जरूरी है।





