क्राइम

मुसीबत की घड़ी में सहारा बनी डायल-112

Share

 

 

बीमार महिला को समय पर पहुंचाया अस्पताल, मिला उपचार

देवास में पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता देखने को मिली है। आधी रात आई एक कॉल पर डायल-112 टीम ने बिना समय गंवाए बीमार महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच सकी।

देवास। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशानुसार डायल-112 सेवा लगातार आपात स्थितियों में आमजन के लिए राहत का माध्यम बन रही है। इसी कड़ी में बीती रात 2:42 बजे थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एक मानवीय संवेदना से जुड़ा मामला सामने आया।

कॉलर सतीश परमार ने डायल-112 पर सूचना दी कि उनकी माता की तबीयत अचानक खराब हो गई है और उन्हें तत्काल मदद की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही नजदीकी डायल-112 एफआरवी क्रमांक 2 को मौके के लिए रवाना किया गया।

एफआरवी में तैनात आरक्षक सुभाष नागर और पायलट पवन पटेल ने बिना देर किए मौके पर पहुंचकर मरीज संतोषी बाई, निवासी प्रताप नगर को सुरक्षित वाहन में बैठाया और तत्काल उपचार के लिए शासकीय महात्मा गांधी अस्पताल, देवास पहुंचाया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई के चलते मरीज को समय पर उपचार मिल सका और स्थिति को गंभीर होने से बचा लिया गया।

देवास पुलिस की इस मानवीय पहल ने फिर यह साबित किया है, कि वर्दी सिर्फ कानून व्यवस्था के लिए ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के लिए सहारा भी है।

पुलिस की अपील-
देवास पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपने बच्चों और परिवारजनों का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी आपात स्थिति में बिना झिझक डायल-112 पर सूचना दें।

Back to top button