खेत-खलियान

गेहूं उपार्जन के लिए 77 हजार 335 किसानों ने कराया पंजीयन

Share

अब तक 32 हजार 035 किसानों ने स्लॉट बुक किए तथा 14095 किसानों ने उपार्जन केन्द्रों पर उपज विक्रय की

जिले में 136 गेहूं उपार्जन केन्द्रों पर किया जा रहा है गेहूं उपार्जन का कार्य

देवास। राज्‍य शासन के निर्देशानुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन नीति अनुसार पंजीकृत किसानों से स्लॉट बुकिंग के आधार पर निर्धारित समर्थन मूल्य 2585+बोनस 40 रूपये प्रति क्विंटल कुल 2625 रूपये प्रति क्विंटल की दर से जिले में स्थापित 136 गेहूं उपार्जन केन्द्रों पर गेहूं उपार्जन का कार्य किया जा रहा है।

जिला आपूर्ति अधिकारी देवास ने बताया कि जिले में गेहूं उपार्जन के लिए कुल 77 हजार 335 किसानों ने पंजीयन कराया है। पंजीकृत संख्या में से 32035 किसानों द्वारा अब गेहूं उपार्जन के लिए स्लॉट बुक किया गया है, जिनमें से 14095 किसानों द्वारा अपनी उपज गेहूं उपार्जन केन्द्रों पर लाकर विक्रय की गई है। 14095 किसानों से कुल 06 लाख 02 हजार 830 क्विंटल गेहूं का उपार्जन किया जा चुका है। उपार्जित गेहूं के विरूद्ध 79 करोड़ रूपये के ईपीओ प्राप्त हुये है, जिसमें से 22.07 करोड रूपये का सफल भुगतान किसानों के आधार लिंक खाते में किया जा चुका है। भुगतान की प्रक्रिया निरंतर जारी है।

https://newsoneclick.com/?p=45091  इंदौर की किसान दीदी पपीता रावत बनी मिसाल, 600 बीघा खेत में पराली जलाने से रोका: पूरी प्रेरक स्टोरी पढ़े 👈

किसानों की सुविधा के लिए जिले में संचालित सभी उपार्जन केंद्रों पर तौल कांटों की संख्या 4 से बढ़ाकर 8 कर दी गई है। सेटेलाइट ईमेज में मिलान नहीं पाए गए खसरों को छोड़कर उसी किसान के शेष खसरों पर गेहूँ की फसल विक्रय हेतु स्लॉट बुकिंग की सुविधा दी गई है।

उन्‍होंने किसान भाईयों से अनुरोध है कि अपनी सुविधा अनुसार दिनांक एवं उपार्जन केन्द्र का चयन कर गेहूं उपार्जन के लिए ई-उपार्जन पोर्टल पर स्लॉट बुक कर शासन की समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की योजना का लाभ लें।

Back to top button