शहर के जल जमाव क्षेत्र में सुचारू रूप से जल निकासी हो

ब्लॉक लगाकर सड़कों के गड्ढे भरते हुए रेस्टोरेशन कार्य के निर्देश
महापौर ने की जल जमाव एवं रेस्टोरेशन कार्य की समीक्षा बैठक
इंदौर। महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा जल जमाव एवं सड़कों के गड्ढे तथा रेस्टोरेशन कार्य के संबंध में महापौर सभा कक्ष में समीक्षा बैठक ली गई।
बैठक में आयुक्त शिवम वर्मा, महापौर परिषद सदस्य एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने वर्षाकाल के दौरान शहर की सड़कों की दुर्दशा को दृष्टिगत रखते हुए नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इंदौर की वर्तमान में सड़कों की स्थिति ठीक नहीं है। इसके लिए शहर के ऐसे स्थान जहां पर सड़कों पर गड्ढे हैं, वहां पर ब्लॉक लगाकर गड्ढे भरते हुए रेस्टोरेशन का कार्य किया जाए।
महापौर श्री भार्गव द्वारा इंदौर विकास प्राधिकरण, पीडब्ल्यूडी, एमपी आरडीसी एवं मेट्रो के माध्यम से शहर में निर्माणाधीन ब्रिज एवं मेट्रो कार्य में संलग्न कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 5 सितंबर को आवश्यक बैठक करने के भी निर्देश दिए गए।




