आपका शहरदेश-विदेशधर्म-अध्यात्म

गुजरात के भक्तों ने मां चामुंडा के दरबार में विदेशी करेंसी व स्वर्ण आभूषण किए भेंट

Share

देवास। चैत्र नवरात्रि में शिवोम तीर्थ महाराज की पुण्यतिथि पर नारायण कुटी संन्यास आश्रम के सुरेशानंदजी तीर्थ के गुजरात निवासी भक्तों ने मां चामुंडा के दरबार में सुरेशानंदजी तीर्थ के हाथों विदेशी करेंसी एवं सोने के टॉप्स, कांटा एवं पूजन पात्र शासकीय देवस्थान प्रबंध समिति अध्यक्ष एवं कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला को भेंट किए। गुजरात से आए हुए भक्तों द्वारा मां चामुंडा टेकरी पर चैत्र नवरात्रि में की गई प्रशंसनीय व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मृत्युंजय तीर्थ ऋषिकेश, सुरेशानंदजी तीर्थ, माधव प्रकाशजी, निगमायुक्त विशालसिंह चौहान, एसडीएम प्रदीप सोनी, मां चामुंडा सेवा समिति के रामेश्वर जलोदिया, नरेंद्र मिश्रा, उमेदसिंह राठौड़, इंदरसिंह गौड़, दिनेश सांवलिया प्रदीप लाठी शशिकांत गुप्ता मुरलीधर पांचाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button