धर्म-अध्यात्म

श्रीराम सरकार की वर्षगांठ पर रणवीर हनुमान मंदिर में हुआ अखंड रामायण पाठ

Share

 

देवास। अयोध्या में विराजमान श्री राम सरकार की वर्षगांठ के पावन अवसर पर श्री रणवीर हनुमान मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने राम नाम का संकीर्तन कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।

श्री रणवीर हनुमान रामायण मंडल के अध्यक्ष एवं अखंड भारत हिन्दू राष्ट्र संगठन के प्रदेशाध्यक्ष अशोक जाट ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 जनवरी को दोपहर 12 बजे विधिवत पूजन-अर्चन के साथ अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। समापन 22 जनवरी को दोपहर पूर्णाहुति, हवन एवं महाआरती के साथ हुआ। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिला।

इस अवसर पर पं. किशनलाल शर्मा, राधेश्याम तिवारी, चिन्तामन पटेल, विनोदनी पांडेय, अनिता कुमावत, मंजु अवस्थी, पार्वती जोशी, रीना चौहान, कल्पना जाट, शशि टांक, दीपक सोनी, राधेश्याम पटेल, स्वास्तिक टांक, मालती शुक्ला, केशव शाह, शंकरसिंह ठाकुर, राजू ठाकुर, राजू जोशी, पं. सतीश शर्मा, मुकेश जोशी, भगवानदास रावल, पुष्पा चौहान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और अखंड रामायण पाठ का पुण्य लाभ लिया।

Back to top button