नगर निगम

देवास में विकास की रफ्तार तेज, 50 करोड़ की उज्जैन रोड का काम शुरू

Share

 

 

देवास की वर्षों पुरानी मांग पूरी, विधायक गायत्री राजे पवार ने प्रारंभ करवाया निर्माण कार्य

देवास। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13 नवंबर 2025 को देवास में आयोजित कार्यक्रम में उज्जैन रोड के विकास की सौगात देते हुए 50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 3.70 किलोमीटर लंबी सड़क का भूमि पूजन किया था। उसी कार्य की आज औपचारिक शुरुआत की जा रही है।

उक्त बात विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने निर्माण कार्य प्रारंभ अवसर पर कही। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का देवास के प्रति सदैव विशेष लगाव रहा है और उन्होंने देवास के विकास के लिए कभी कोई कमी नहीं छोड़ी है।

विधायक पवार ने बताया कि उज्जैन तिराहे से नागुखेड़ी मार्ग तक सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा, जिसमें पोल शिफ्टिंग, यूटिलिटी शिफ्टिंग, सेंटर लाइटिंग के साथ सीसी फोरलेन सड़क, मिडियन निर्माण, दोनों ओर आरसीसी नाली एवं सर्विस रोड का निर्माण शामिल है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के रहवासियों सहित शहरवासियों की वर्षों पुरानी मांग थी कि उज्जैन रोड का चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण किया जाए। इसी मांग को ध्यान में रखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण विकास कार्य को स्वीकृति प्रदान की।

विधायक पवार ने कहा कि आज हम सभी मिलकर विकसित देवास की परिकल्पना को साकार होते हुए देख रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देवास को यह महत्वपूर्ण विकास कार्य की सौगात देने के लिए वे मुख्यमंत्री के सदैव आभारी रहेंगे।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सैंधव, महापौर गीता अग्रवाल, सभापति रवि जैन, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, मदनलाल कहार, ओम जोशी, पार्षद मनीष सेन, गणेश पटेल, मुस्तफा एहमद, राजेन्द्र ठाकुर, राहुल दायमा, बाली घोसी, आलोक साहू, महेश फुलेरी, सोनू परमार, बाबू यादव, विनय सांगते, अजय पडियार, संजय दायमा आदि उपस्थित थे।

Amaltas hospital dewas

Back to top button