प्रशासनिक

शासकीय उमावि सिरोल्या में निर्वाचन शिविर आयोजित

Share

सिरोल्या (अमर चौधरी)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरोल्या में शनिवार को 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवाओं के लिए निर्वाचन शिविर का आयोजन हुआ।

इसमें 18 वर्ष की अधिक उम्र के युवाओं के नाम जोड़े गए। बीएलओ, सुपरवाइजर एवं संकुल प्राचार्य ने निर्वाचन संबंधित जानकारी दी एवं लोकतंत्र में मतदान का महत्व बताया। इस अवसर पर संकुल प्राचार्य गिरजाशंकर ऐरवाल, बीएलओ ईश्वर चौधरी, सुभाष चौधरी, संजय जायसवाल, घनश्याम चौधरी, अमित चौधरी आदि मौजूद थे।

Back to top button