सतपुड़ा एकेडमी वंडर किड्स में खेल प्रतियोगिता में नन्हे बच्चों ने किया श्रेष्ठ प्रदर्शन

खेल के माध्यम से बच्चों में निखरती है प्रतिभा- डॉ. हेमन्त देव
देवास (दिनेश सांखला)। मक्सी रोड पर तुलजा विहार कॉलोनी में स्थित सतपुड़ा एकेडमी वंडर किड्स भवन के नन्हे-मुन्ने बच्चों की वार्षिक खेल प्रतियोगिता आयोजन हुआ।
खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि संस्था सक्षम स्पेशल स्कूल देवास के संचालक डॉ. हेमन्त देव एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. दीपाली देव, संस्था संचालक भानूप्रतापसिंह सेंधव,प्राचार्य वीएस जॉब ने दीप प्रज्वलन कर आकाश में गुब्बारे उड़ाकर किया। अतिथि परिचय मीडिया प्रभारी दिनेश सांखला ने दिया। अतिथियों का स्वागत संस्था संचालक भानूप्रतापसिंह सेंधव, प्राचार्य वीएस जॉब, इंचार्ज मैडम ने पुष्पगुच्छ, पुष्पमाला, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया।

इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बडे़ ही उत्साह के साथ 30 मीटर रेस प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों ने अनुशासन रूप से मार्च पास्ट निकाला। योग करो निरोग रहो का संदेश देते हुए योग कला का प्रदर्शन किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बडे़ ही उत्साह के साथ पासिंग द बाल, गोल राउंड, रिंग रेस, निम्बू रेस, चेयर रेस, मेंढक रेस सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

कार्यकम की विशिष्ट अतिथि डॉ. दीपाली देव ने कहा कि खेल के माध्यम से ही बच्चों में छुपी प्रतिभा का निखार होता है। खेल से बच्चों का शारीरिक विकास होता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री देव ने कहा कि नन्हे बच्चों को देखकर मुझे अपने बचपन की याद ताजा हो गई। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बड़ी मेहनत कर खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा का श्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जो सराहनीय है। कार्यक्रम का संचालन निकिता पाटीदार, श्वेता पटेल, निकिता सेन ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं स्कूली स्टाफ उपस्थित था।




