हाटपिपल्या विधानसभा में वृंदावन चौधरी बने ‘मन की बात’ के सह संयोजक

सिरोल्या (अमर चौधरी)। हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता एवं समाजसेवी वृंदावन चौधरी को मन की बात कार्यक्रम का सह संयोजक नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति क्षेत्रीय विधायक मनोज चौधरी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सैंधव की अनुशंसा पर की गई है।
वृंदावन चौधरी लंबे समय से संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, कार्यकुशलता एवं जनसंपर्क को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में मन की बात कार्यक्रम को और अधिक सशक्त, व्यवस्थित एवं जन-जन तक पहुंचाने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि वृंदावन चौधरी अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से करेंगे तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।




