प्रभु यीशु ने जो शांति का संदेश दिया वह आज के परिप्रेक्ष्य में सबसे महत्वपूर्ण- फादर सैमसन दास

कांग्रेसजनों ने ग्रेस चर्च पहुंचकर किया स्वागत
देवास। प्रभु यीशु ने जो शांति का संदेश दिया वह आज देश ही नहीं पूरे विश्व के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और आवश्यक है। जिस दौर से आज हम गुजर रहे हैं इस दौर में आपसी प्रेम और सद्भाव की सर्वाधिक आवश्यकता है और यही प्रभु यीशु ने हमें बताया था।
उक्त विचार ग्रेस चर्च के फादर सैमसन दास ने शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम के नेतृत्व में क्रिसमस के अवसर पर उन्हें बधाई के साथ फूलों का गुलदस्ता भेंट करने पहुंचे कांग्रेसजनों से कहे। इसी के साथ कहा कि आज देश में सर्वधर्म समभाव की आवश्यकता है, जिस पर काम करना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसी के साथ होली ट्रिनिटी चर्च पहुंचकर वहां के फादर को भी पुष्पगुच्छ भेंट कर क्रिसमस की बधाई दी।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता रेखा वर्मा, प्रदीप चौधरी, भगवानसिंह चावड़ा, सुधीर शर्मा, गुरुचरण सिंह सलूजा, रोशन रायकवार, ज्ञानसिंह दरबार, जाहिद पठान, दीपेश कानूनगो, अनिल गोस्वामी, नीरज नागर, ईशान राणा, रूपेश कल्याने, प्रतीक शास्त्री, सुजीत सांगते, नईम एहमद उपस्थित थे।




