प्रशासनिक
कार्य में लापरवाही पर 26 बीएलओ और दो पटवारियों को नोटिस

देवास। जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही पर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम देवास द्वारा 26 बीएलओ और दो पटवारियों को नोटिस जारी किए गए।
जिसमें पटवारी मनीष शर्मा, अरुण जाटव और बीएलओ प्रमिला भण्डारी, वंदना देवरे, रुकसाद खान, जितेन्द्र मालवीय, रेखा योगी, तरुनम शेख, कल्पना पवार, ममता पंवार, सोनूबाला बैरागी, सुनिता, रोशनी , कान्ता यादव, लक्ष्मी मालवीय, नीता श्रीवास्तव, ज्योति सोलकी, बिंदुबाला शर्मा, कविता राजपुत, जाग्रती यादव, ज्योति मित्तल, सोनी देवडा, रीना बाघेला, किरण , लक्ष्मी, तारा राजोरिया, रिंकु शर्मा, रेखा अम्बोदिया को नोटिस दिया है।




