धर्म-अध्यात्म

हनुमान मंदिर में हुआ सुंदरकांड, भक्ति में लीन हुए भक्त

Share

 

देवास। ग्राम छोटी चुरलाय में रविवार को हनुमान मंदिर परिसर भक्ति रस से सराबोर रहा, जहां श्रद्धा और उत्साह के बीच सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। सुबह से ही ग्रामीण परिवार सहित मंदिर पहुंचकर बजरंगबली की आराधना में लीन हो गए।

आयोजन की जिम्मेदारी ग्राम के सामाजिक कार्यकर्ता लाखनसिंह सिसोदिया एवं जीवन सिंह ठेकेदार द्वारा संभाली गई। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश शासन से सम्मानित धर्मेंद्र सिंह राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा कुलदीप सिंह, अंकित सिंह, गोपाल सिंह सहित भजन संध्या की टीम ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरा वातावरण भक्ति और दिव्यता से गूंज उठा। भजन मंडली ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन पर हनुमानजी के गुणगान कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में ग्राम की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना के साथ कार्यक्रम का सुंदर समापन हुआ।

Back to top button