अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा में लाखनसिंह देवड़ा बने जिला महासचिव

– मक्सी रोड पर हुआ स्वागत समारोह
देवास। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा जिले में नई टीम गठन की प्रक्रिया के तहत कुंवर लाखनसिंह देवड़ा तुमड़ावदा को जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर मक्सी रोड स्थित शोरूम पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी मेजबानी प्रवीणसिंह चौधरी ने की।
समारोह में वैभव क्षत्रीय राजपूत उत्थान संघ के अध्यक्ष समंदरसिंह राठौड़, प्रवक्ता उदयसिंह बैय, सैनिक प्रकोष्ठ से बहादुर सिंह, जय हिंद एकेडमी के संचालक सैनिक लाखन सिंह, ममता ऑटो डील के संचालक एवं शिवसेना के पूर्व जिला अध्यक्ष कमल सिंह, लाखन सिंह पवार, कृष्ण जन्मभूमि न्यास राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ब्राह्मण समाज राष्ट्रीय सचिव बबीता शर्मा, राजपूत एकता महासभा की जिला अध्यक्ष ममता दीदी, ठाकुर दीदी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान देवड़ा का फूलमालाओं से स्वागत किया गया और संगठन में उनकी भूमिका पर विश्वास व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में देवड़ा ने अपने संबोधन में कहा, कि जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, वह मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ा दायित्व भी है। संगठन की शक्ति एकता में है और समाज तभी आगे बढ़ता है जब उसके लोग आपसी सहयोग और विश्वास के साथ जुड़कर कार्य करें। मैं जिले में संगठन को और अधिक मजबूत करने, युवाओं को प्रोत्साहित करने तथा समाज की एकता को सुदृढ़ करने के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करूंगा। हम सभी के सामूहिक प्रयास से समाज में सकारात्मक परिवर्तन जरूर आएगा।




