राजनीति

Election 2023 कांग्रेस प्रत्याशी बघेल का जनसंपर्क के दौरान जगह-जगह हुआ स्वागत

Share

देवास/ क्षिप्रा। हाटपीपल्या विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी राजवीरसिंह बघेल का गांव-गांव में जनसंपर्क के दौरान पुष्पवर्षा के साथ ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया जा रहा है।

जनसंपर्क में कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान ग्राम गदेशिया पीपल्या, हवनखेड़ी एवं अन्य गांवों में बघेल का स्वागत कर जीत के लिए बड़े-बुजुर्गों ने आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर बघेल ने 32 गांवों के किसानों की बात सुनी और कहा, कि कांग्रेस सरकार बनते ही लैंड पुलिंग योजना निरस्त की जाएगी। उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में जानकारी भी दी। इस अवसर पर गोपी भैय्या सरपंच, इक्का पटेल, जाकिर पठान, साबिर पठान, घनश्याम चौधरी, कमल चौधरी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button