करियर काउंसलिंग से छात्रों को मिली नई राह

– रोजगार कार्यालय ने नारायण विद्या मंदिर क्रमांक-1 में की कैरियर काउंसलिंग स्वरोजगार मार्गदर्शन
देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार रोजगार कार्यालय लगातार विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग आयोजित कर रहा है। इसी क्रम में बुधवार को नारायण विद्या मंदिर क्रमांक 1 में करियर काउंसलिंग स्वरोजगार मार्गदर्शन आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र- उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में जानकारी दी गई। रोजगार पोर्टल के उपयोग, ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया और उपलब्ध अवसरों के बारे में विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए काउंसलर/विषय विशेषज्ञ के द्वारा बताया गया कि आज का समय अवसरों से भरा हुआ है। जरूरत है सही दिशा और मार्गदर्शन की। विद्यार्थी यदि अपनी रुचि के अनुसार करियर चुनते हैं तो सफलता निश्चित है। सरकारी नौकरियों के साथ-साथ निजी क्षेत्र, स्टार्टअप, तकनीकी शिक्षा और स्वरोजगार के भी अपार अवसर उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा, कि प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे प्रशासनिक सेवा, बैंकिंग, रेलवे व पुलिस सेवाओं की तैयारी के अवसरों के बारे में जानकारी रखें।
तकनीकी क्षेत्र में इंजीनियरिंग, मेडिकल, आईटी और डाटा साइंस जैसे विषयों की मांग लगातार बढ़ रही है।
रोजगार पोर्टल से जुड़कर छात्र विभिन्न कंपनियों में नौकरी के अवसर आसानी से पा सकते हैं। काउंसलर ने यह भी कहा, कि विद्यार्थियों को सिर्फ नौकरी पाने की सोच तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि खुद को कौशल विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी तैयार करना चाहिए।
कार्यक्रम में स्कूल प्रचार्य केके मिश्रा, शिक्षक एमएल पटेल, मिर्जा मुशाहिद बेग, रोजगार कार्यालय प्रभारी एसयू कुरैशी, राजेश राठौर, रूपेश मेहता सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।




