पाइप लाइन जोड़ने के कार्य से जल वितरण समय में बदलाव

देवास। नगर निगम जलप्रदाय विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार 24 अगस्त को सुबह अमृत योजना की नई पाइप लाइन माताजी रपट मार्ग पर पाइप लाइन जोड़ने के कार्य के कारण सुबह 8 से क्षिप्रा प्लांट 15 एमएलडी की पाइप लाइन का शटडाउन सुबह 8 से शाम 5 बजे तक रहेगा।
इसमें सनसिटी पार्ट 2, सनसिटी पार्ट 1, आनंदऋषि नगर टंकी, नागदा टंकी का जल वितरण प्रभावित होगा। पाइप लाइन जोड़ने के पश्चात टंकी भरने के उपरांत जल वितरण चालू किया जाएगा। वार्ड क्रमांक 43 बालगढ़ मल्टी का जल वितरण सोमवार 25 अगस्त को किया जाएगा।
आनंदऋषि नगर टंकी क्षेत्र वार्ड क्रमांक 22 एलआईजी नगर, सर्वोदय नगर, हरिओम नगर का जल वितरण रविवार 24 अगस्त को न होकर सोमवार 25 अगस्त को शाम को किया जाएगा।
सनसिटी पार्ट 2 टंकी क्षेत्र से होने वाला जल वितरण वार्ड क्रमांक 20 सनसिटी पार्ट 1, वार्ड क्रमांक 18 सनसिटी पार्ट 2, कार्तिक नगर, अक्षत नगर, वार्ड 19 रामचन्द्र नगर, मृदुल विहार, गौतम नगर, ईश्वर नगर का जल वितरण रविवार को न होकर सोमवार 25 अगस्त को किया जाएगा।
वार्ड क्रमांक 45 नागदा क्षेत्र, वार्ड क्रमांक 44 शंकरगढ़ गिट्टी खदान क्षेत्र का जल वितरण सोमवार को किया जाएगा।




