राजनीति

शराबी वाहन चालक ने गोमाता को मारी टक्कर

Share

 

– वाहन न मिलने पर शिवसेना जिला प्रवक्ता ठेले से लेकर पहुंचे अस्पताल

– डॉक्टर न मिलने पर जताई नाराजगी, रात में नहीं हो सका उपचार

देवास। बीती रात शराब के नशे में एक अज्ञात वाहन चालक ने गो माता को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर शिवसेना जिला प्रवक्ता संजू भाटी मौके पर पहुंचे। नगर निगम से वाहन नहीं आया तो वे मजबूरन ठेले की मदद से घायल गो माता को पशु चिकित्सालय पहुंचे, जहां रातभर कोई डॉक्टर मौजूद न होने से उपचार नहीं हो पाया।

उल्लेखनीय है, कि बीती रात स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी संजू भाटी को दी तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने बताया कि वाहन चालक 20 फीट दूर तक गोमाता को घसीट कर ले गया। इससे गोमाता घायल होकर तड़फने लगी। गोमाता का इलाज करवाने के लिए निगम अधिकारियों से सहायता मांगी, लेकिन ड्राइवर के अनुपलब्ध होने से गाड़ी मिलने के बावजूद मदद नहीं मिल सकी।

ठेले पर लादकर ले जाना पड़ा-
स्थिति गंभीर होने पर भाटी ने ठेले की व्यवस्था कर घायल गो माता को रात में ही अस्पताल पहुंचाया। पशु चिकित्सालय में जब वे पहुंचे तो वहां कोई डॉक्टर ड्यूटी पर मौजूद नहीं मिला। इससे मजबूरन घायल गो माता को अस्पताल परिसर में ही रखना पड़ा।

भाटी ने प्रशासन से मांग की कि नगर निगम की पशु सेवा गाड़ियां हमेशा चालू हालत में उपलब्ध रहें। पशु चिकित्सालय में रात्रिकालीन आपातकालीन ड्यूटी अनिवार्य की जाए। नशे में वाहन चलाकर जानवरों व नागरिकों को खतरे में डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

मानवता की मिसाल-
स्थानीय लोगों ने कहा कि संजू भाटी ने रातभर की जद्दोजहद कर घायल गो माता की सेवा कर मानवीय संवेदनशीलता और सेवा भाव की मिसाल पेश की।

Related Articles

Back to top button