धर्म-अध्यात्म

जन्माष्टमी पर्व पर देवास में होंगे विविध आयोजन

Share

 

 

देवास। राज्य शासन के निर्देशानुसार भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व पर शहर में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सिद्धि विनायक मंदिर परिसर में 16 अगस्त, रविवार की रात 9 बजे से 12 बजे तक मटकी फोड़ प्रतियोगिता एवं अन्य रोचक स्पर्धाओं का आयोजन होगा। इसी दौरान जन्मोत्सव की विभिन्न झांकियां और भजन-संध्या भी आयोजित की जाएगी।

आयोजन को लेकर सिद्धि विनायक मंदिर एवं मुख्य देवालयों में साफ-सफाई के विशेष निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी उपायुक्त आरती खेड़ेकर को नोडल अधिकारी के रूप में सौंपी गई है।

इसके साथ ही शंकरगढ़ गौशाला में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Back to top button