महिलाओं ने मनाया हरियाली पर्व, भजन व पौधारोपण के साथ झूले झूले

सुंद्रेल/बिजवाड़ (दिनेशचंद्र पंचोली)। अखिल भारतीय भारतीय विप्र नारी शक्ति संस्था की संस्थापिका प्रमिला शर्मा के मार्गदर्शन में जिला इकाई देवास द्वारा सावन मास के महीने में हरियाली तीज पखवाड़ा के तहत सुंद्रेल के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर गुरुवार को संस्था की जिला अध्यक्ष गायत्री पंचोली की उपस्थिति में हरियाली पर्व मनाया गया।
महिलाओं ने भगवान नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर पूजा-अर्चना कर भजन गाकर पर्व को बड़े उत्साह के साथ मनाया। पौधारोपण किया गया। साथ ही झूला झूलकर सनातन परंपरा का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम में संस्था की पदाधिकारी निर्मला शर्मा, अंजू पंचोली, कल्पना पंचोली, उमा बैरागी, सुशीला बैरागी, कृष्णा मैहर, दीप्ति सीरा, कृष्णा सीरा, संध्या पंचोली, आशा वर्मा, टीना वर्मा, ज्योति मीणा, मंजू तिवारी, पिंकी वर्मा, कीर्ति पंचोली, कंचन राठौर, दुर्गा मैहर आदि उपस्थित रही।



