धर्म-अध्यात्म

गायत्री शक्तिपीठ बाल संस्कार शाला में बच्चों को दिए जा रहे हैं संस्कार

Share

 

स्वास्तिवाचन, गायत्री मंत्र एवं दीपयज्ञ के माध्यम से मनाया जाता हैं जन्मदिवस

देवास। अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा देवास के बाल संस्कार शाला में बच्चों को दिए जा रहे संस्कार अब समाज में दिख रहे हैं। बच्चे अपने जन्मदिन को केक काटकर मनाने की जगह गायत्री मंत्र, स्वास्तिवाचन एवं दीपयज्ञ कर मन्दिरों में मना रहे हैं।

गायत्री शक्तिपीठ के मीडिया प्रभारी विक्रमसिंह चौधरी ने बताया कि भारतीय प्रतिभूति कागज कारखाना नर्मदापुरम के संयुक्त महाप्रबंधक अखिलेश गुप्ता ने अपने सुपुत्र नक्षत्र गुप्ता का 12वां जन्मदिवस गायत्री शक्तिपीठ देवास में वैदिक मंत्रों के साथ श्री वेदमाता गायत्री, गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा की पूजा-अर्चना कर मनाया।

Gayatri shakti peeth

इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ संगीत टीम प्रभारी मंजू पटेल एवं बच्चों ने जन्मोत्सव गीत व बधाई गीत गाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी तथा पुष्पवर्षा कर लंबी उम्र की कामना की। इस अवसर पर नक्षत्र गुप्ता ने कहा कि वह अपना बर्थडे नहीं जन्मोत्सव मनाते हैं, उत्सव में हम बड़ों का आशीर्वाद लेते हैं एवं छोटों में खुशियां बांटते हैं।

नक्षत्र गुप्ता के पिताजी अखिलेश गुप्ता ने कहा, कि गायत्री परिवार की बाल संस्कार शाला बच्चों को संस्कारवान बना कर अच्छे समाज का निर्माण करती है एवं उपस्थित सभी मित्रों से उन्होंने अपील की कि अपने बच्चों को गायत्री शक्तिपीठ की बाल संस्कार शाला में भेजकर अपने बच्चों को संस्कारवान बनाएं व राष्ट्र निर्माण में सहयोग करें। कार्यक्रम में उपस्थित परिजनों को गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्यजी द्वारा लिखित सदसाहित्य भेंटकर मिठाई प्रसाद वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक गायत्री शक्तिपीठ के मीडिया प्रभारी विक्रमसिंह चौधरी रहे।

कार्यक्रम में अमरदेव ठाकुर, सचिन शर्मा, संजय कसेरा, दिनेश राठौड़, मुकेश गुप्ता, देवीसिंह बैस, राजेश पाल, सुरेश यादव, धीरजसिंह ठाकुर, अरविंद भट्ट, अन्नू पटेल, नंदिनी, दीक्षा, प्रज्ञा चौधरी, अंश, नलिनी, माधवेन्द्रसिंह, हिमानी चौधरी आदि ने उपस्थित होकर नक्षत्र के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।

Back to top button