क्राइम

प्रताप नगर से बरोठा तक चली आबकारी की कार्रवाई, महुआ लाहन, देशी शराब व बियर का जखीरा जब्त!

Share

 

देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्दशानुसार आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

आबकारी की टीम ने शनिवार को अल सुबह देवास के प्रताप नगर, अंबेडकर नगर एवं ग्राम बरोठा में कार्रवाई की। जमीन में गड़े लाहन तथा चलित भट्टियों को नष्ट किया गया। कार्रवाई में 50 पाव देशी मदिरा प्लेन, 72 कैन बियर, 40 लीटर अवैध, 2100 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। कार्रवाई में कुल 8 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत दर्ज किए गए हैं। जब्त सामग्री का मूल्य लगभग एक 2 लाख 30 हजार रुपए है।

Excise department dewas

कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, डीपी सिंह, दिनेश भार्गव, कैलाश जामोद, आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया, बालमुकुंद गौड़, आरक्षक अरविंद जिनवाल, बालकृष्ण जायसवाल, सनत ओझा, अरविंद जिनवाल, निकिता परमार, आशीष , सुरेन्द्र, गीतेश, सैनिक किशोर, अनिल चौहान, अनिल, केदार शर्मा सम्मिलित रहे। इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Back to top button