राजनीति
वरिष्ठ नेता सुरेश आर्य को मिली बड़ी जिम्मेदारी

– मंदसौर संभाग प्रभारी बनाए जाने पर हुआ स्वागत
टोंकखुर्द (नन्नू पटेल)। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने देवास जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश आर्य पर भरोसा जताते हुए उन्हें मंदसौर संभाग प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति की खबर मिलते ही क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया।
इस अवसर पर कमल चंद्रवंशी मित्र मंडल द्वारा सुरेश आर्य का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के महामंत्री नितेश पटेल, डॉ. मुकेश बैरागी, राजेंद्र सोलंकी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सुरेश आर्य की संगठन में लंबे समय से सक्रिय भूमिका और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह दायित्व सौंपा है। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके मार्गदर्शन से संगठन को और मजबूती मिलेगी।




