राजनीति

आप प्रदेश प्रभारी जितेंद्र तोमर का जोरदार स्वागत, संगठन विस्तार पर हुई रणनीतिक चर्चा

Share

 

देवास। आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली सरकार के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्रसिंह तोमर के प्रथम प्रदेश कार्यालय आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

जिला कार्यकारी अध्यक्ष इंजीनियर दीपक मालवीय, डॉक्टर विंग अध्यक्ष डॉ. आरपी झाला, किसान संघ से संतोष जाट, जाकिर खान, नगर अध्यक्ष सलमान सदर, गोविंद चौधरी और धर्मेंद्र सिंह ने गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर देवास जिले में पार्टी संगठन को मजबूती देने और आगामी योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। श्री तोमर ने कार्यकर्ताओं से सत्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ जनसेवा करने का आह्वान किया और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया।
यह जानकारी नगर अध्यक्ष सलमान सदर द्वारा दी गई।

Back to top button