मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बाबा खाटू श्याम मंदिर में किए दर्शन, जनसेवकों और समिति ने किया स्वागत

भौंरासा (मनोज शुक्ला)। क्षेत्र के नेवरी फाटा स्थित बाबा खाटू श्याम मंदिर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक बार फिर अपने काफिले को रोककर पूजा-अर्चना की।
यह दूसरा अवसर था जब मुख्यमंत्री ने मंदिर पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन किए। मंदिर की विशेषता जानने के साथ ही उन्होंने समिति सदस्यों से चर्चा की। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत कर आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना 200 गाड़ियों के काफिले को रुकवाकर बाबा श्याम के दर्शन किए। मुख्यमंत्री यादव जब भी इस मार्ग से अपने काफिले के साथ जाते हैं, तब यहां सर्वप्रथम बाबा खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने के लिए आते हैं।मुख्यमंत्री ने मन्दिर की विशेषता भी जानी एवं समिति के सदस्यों से चर्चा की।

इस अवसर पर उनके साथ क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेश सोनकर, भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, सोनकच्छ मंडल अध्यक्ष राजेंद्रसिंह मोडरिया, सुमेरसिंह नागर सरपंच महासंघ जिला अध्यक्ष, संजय यादव महामंत्री, फूलसिंह पटेल, रूपसिंह नागर मंत्री, भीम यादव, विक्रम सिसौदिया, राहुल नागर सरसोदा, कप्तान सिंह बड़वाया, विनोद पटेल, सोहन पटेल, रामचरण धाकड़, महेंद्रसिंह कीर (प्रदेश अध्यक्ष हिंदू भगवा वाहिनी), वीरेंद्रसिंह गौड़, शैलेंद्र गुर्जर बुधनगांव, निखिल गुप्ता, शैलेंद्र पटेल आदि क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
श्री खाटू श्याम सेवा समिति ने मुख्यमंत्री का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।



