• Mon. May 12th, 2025

देवास में दिगंबर जैन समाज का पंचकल्याणक महा महोत्सव

ByNews Desk

May 3, 2025
जैन समाज
Share

– देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु उपस्थित होंगे 

देवास। दिगंबर जैन समाज के इतिहास में होने जा रहे प्रथम भव्य श्रीमद् जिनेन्द्र पंचकल्याणक का आयोजन देवास में स्थानीय साईं विहार कॉलोनी में होने जा रहा है।
इसमें पाषाण से परमात्मा बनने तक की यात्रा पूर्ण की जाएगी। उक्त कार्यक्रम  की तैयारियां तेजी से चल रही है।

Dewas news

 

 

 

 

 

साई विहार कॉलोनी में आयोजित होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ में तैयारियां चरम स्तर पर है। भगवान श्री महावीर स्वामी के नाम से महावीर धाम का निर्माण और कार्यक्रम की मुख्य भूमिका में पंचकल्याणक होने जा रहा है, जिसमें आचार्यश्री 108 विद्यासागर महाराज के पट्ट शिष्य विद्यशिरोमणी आचार्य श्री समय सागर महाराज के आशीर्वाद से उनके ही शिष्य मुनि श्री निष्पक्ष सागर महाराज एवं मुनि श्री निस्पृह सागर महाराज के सानिध्य में यह आयोजन 5 से 10 मई तक आयोजित होने जा रहा है।

महावीर धाम के निकट ही दी गार्जियन स्कूल के प्रांगण में पांडाल आयोध्या नगरी की रचना की जा रही है। दिगंबर जैन समाज द्वारा समस्त अंचल के धर्मप्रेमी बंधुओं से निवेदन किया है कि सभी इस पावन कार्य में आकर धर्म लाभ ले एवं अपनी सहभागिता दर्ज करवाए।

5 मई सोमवार को प्रथम दिवस के मुख्य आयोजन के पात्रों का चयन प्रातः 7.30 बजे से गार्जियन स्कूल प्रांगण में मुख्य मंडप से बाल ब्रह्मचारी भैया विनय के निर्देशन में मुनिद्वय के सानिध्य में होने जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में संपूर्ण देश से श्रद्धालु उपस्थित होंगे।